Maalalta Kisan

🌱 Cultivating Change: Agriculture in a New Light — कृषि में बदलाव की नई राह 🌾

अपने किसान से जुड़िए, ताज़गी घर लाइए
(खेत से थाली तक)

मा ललता किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड


किसानों को खेती के नए तरीकों, एक्सपर्ट गाइडेंस और टिकाऊ खेती के तरीकों से मज़बूत बनाना।

हमारे बारे में

हमारा उद्देश्य कृषि क्षेत्र में बदलाव लाना और किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए सशक्त बनाना है।

हमारी पहल के अंतर्गत सादीकामऊ जैसे गांवों में सब्जी एवं फल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें और खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।

हम आधुनिक सिंचाई प्रणाली विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें ट्यूबवेल के पानी को अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से हर खेत तक पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को पंपिंग सेट और लपेटा पाइप के झंझट से मुक्ति मिलेगी, लागत कम होगी और मेहनत भी घटेगी।

हम ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक और उर्वरक के छिड़काव को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे समय की बचत होगी और सटीक एवं समान वितरण संभव होगा।

हम प्राकृतिक खेती, विशेष रूप से गौ-आधारित खेती को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

हम कृषि यंत्रीकरण (Agriculture Mechanization) को बढ़ावा देकर खेती को आसान और अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं।

“खेत से थाली तक” की अवधारणा के तहत हम किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसानों को उचित मूल्य और उपभोक्ताओं को ताज़ा उत्पाद मिल सके।

हमारा प्रोजेक्ट विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से संचालित होता है, जिनमें शामिल हैं:

  • बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
  • सदस्य किसान
  • कंपनी अधिकारी
  • फील्ड वर्कर
  • निवेशक
  • उपभोक्ता

हम मिलकर एक मजबूत, टिकाऊ और लाभकारी कृषि भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

 

Scroll to Top